India General Knowledge : दोस्तों नमस्कार, दोस्तों हमारा देश भारत जिसे कुछ लोग भारत (Bharat) या INDIA के नाम से भी जानते हैं ! दुनिया को हमेशा से ही अपनी ओर आकर्षित करता रहा है चाहे आप यहाँ के खान पान की बात करें, चाहे यहाँ अलग – अलग क्षेत्रों में बोली जाने वाली भाषा की बात करें, चाहे यहाँ के लोगों की अलग-अलग रहन-सहन और वेष-भूषा की बात करें !
India General Knowledge
India General Knowledge
यह सभी हमारे देश भारत की अनेकता में एकता का प्रतीक हैं ! दोस्तों आज का लेख भी हमारे देश भारत से संबंधित है इसलिए आज हम आपको हमारे देश भारत के बारे में सामान्य ज्ञान (General Knowledge) की जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं ! हमारे इस आर्टिकल में आप भारत के राजनैतिक (political), भौगोलिक (geographical), ऐतिहासिक (historical), सांस्कृतिक (cultural) आदि क्षेत्रों के बारे में जान पाएंगे !
GK In Hindi General Knowledge
दोस्तों जैसा की आप जानते हैं हमारा देश भारत विश्व की तेजी से उभरती हुई तीसरी अर्थव्यवस्था है और दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियों के लिए एक बड़ा बाजार भी है तो ऐसे में अपने देश को हर प्रकार से समझना काफी आवश्यक है चलिए आर्टिकल में आगे बढ़ते हैं और अपने देश भारत के बारे में समझने की कोशिश करते हैं !
भारत की संसद से संबंधित : GK In Hindi General Knowledge
भारत की संसद के निम्नलिखित भाग होते हैं ! जिनका कार्य देश से संबंधित समस्याओं को समझकर जनता के हिताधिकारों के लिए कानून बनाना !
- राज्य सभा :- राज्य सभा में 245 सीटें होती हैं और राज्य सभा के सदस्य का कार्यकाल 6 वर्षों का होता है ! इस सभा के सदस्य को राज्य सभा सांसद (Rajya Sabha MP) कहा जाता है !
- लोक सभा :- लोक सभा में 545 सीटें होती हैं ! और लोक सभा के सदस्य का कार्यकाल 5 वर्षों का होता है ! इस सभा के सदस्यों को सांसद या MP(Member of Parliament) कहा जाता है !
- विधान सभा :- देश के हर एक राज्य की अपनी विधान सभा होती है जिनमें सीटों की संख्या राज्य की जनसंख्या के अनुसार निर्धारित की जाती है ! विधानसभा के सदस्यों को विधायक या MLA(Member of the Legislative Assembly) कहा जाता है ! विधानसभा के सदस्यों का कार्यकाल 5 वर्षों का होता है !
भारत का इतिहास : GK In Hindi General Knowledge
दोस्तों वैसे तो भारत का इतिहास आज से लगभग 55,000 वर्षों पुराना है जिसे इतिहासकार और विद्वानों ने तीन भागों में विभाजित किया है जो इस प्रकार से है !
- प्राचीन भारत
- मध्यकालीन भारत
- आधुनिक भारत
भारत में सबसे बड़ा , ऊंचा , लम्बा और ऊँचा के बारे में जानकारी
- क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य :- गोवा
- क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य :- राजस्थान
- देश में सबसे बड़े खारे पानी की झील :- चिल्का झील (ओड़िशा)
- जनसंख्या की दृष्टि से देश का सबसे छोटा राज्य :- सिक्किम
- दक्षिण भारत की सबसे लम्बी कही जाने वाली नदी का नाम :- गोदावरी
- भारत का सबसे ऊंचा झरना :- कुंचिलक झरना , कर्नाटक
- देश का सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) :- राष्ट्रीय राजमार्ग न. 7 (वाराणसी से कन्याकुमारी तक)
- देश का सबसे बड़ा पुस्तकालय :- राष्ट्रिय पुस्तकालय (कोलकाता)
- भारत का सबसे लम्बा समुद्र तटीय राज्य :- गुजरात
- देश का सबसे लम्बा नदी पुल :- भूपेन हज़ारिका सेतु (असम)
- देश की सबसे लम्बी नदी :- गंगा नदी
- देश की सबसे लम्बी सुरंग :- चेनानी-नाशरी सुरंग (जम्मू और कश्मीर)
- देश का सबसे लम्बा बांध :- हीराकुंड बांध (सम्बलपुर , ओड़िशा )
- देश का सबसे ऊंचा बांध :- टिहरी बांध (उत्तराखण्ड)
- देश में सबसे ज्यादा दुरी तक चलने वाली ट्रेन :- विवेक एक्सप्रेस
- भारत का सबसे सर्वोच्च नागरिक सम्मान :- भारत रत्न
- देश का सर्वोच्च वीरता सम्मान :- परमवीर चक्र
- देश की सबसे बड़ी धुप घड़ी :- सम्राट यंत्र (जयपुर , राजस्थान)
- देश का सबसे बड़ा अख़बार के कागज का कारखाना :- नेपानगर (मध्य प्रदेश)
- भारत का सबसे बड़ा सिनेमाघर :- थंगम (मदुरई , तमिलनाडु)
- देश का सबसे बड़ा संग्रहालय :- राष्ट्रीय संग्राहालय (कोलकाता)
- देश का सबसे ऊँचा TV टावर :- पीतमपुरा (नई दिल्ली)
यह भी जाने :-