Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश के ग्वालियर (Gwalior) शहर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) के हत्यारे नाथूराम गोडसे (Nathuram godse) की ज्ञानशाला का आयोजन किया गया था। इसके बाद से ही कांग्रेस पार्टी ने लगातार भाजपा पर निशाना साधना शुरू कर दिया। इस पूरे मुद्दे पर जब साध्वी प्रज्ञा (Sadhvi Pragya Thakur) से सवाल किया गया तो उन्होंने इसे देश की स्वतंत्रता और देशवासियों का स्वतंत्र विचार बताया। मगर अब जब कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने नाथूराम गोडसे को पहला आतंकवादी (Digvijay Singh told Nathuram Godse the first terrorist) बताया उसके बाद साध्वी प्रज्ञा ने फिर एक बार विवादित बयान दे डाला है।
Digvijay Singh told Nathuram Godse the first terrorist : नाथूराम गोडसे को आतंकवादी कहने पर भड़क गई साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, दिग्विजय सिंह के लिए कह गई यह बात
दिग्विजय सिंह ने कहा नाथूराम गोडसे को देश का पहला आतंकवादी
कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने नाथूराम गोडसे को देश का पहला आतंकवादी (Digvijay Singh told Nathuram Godse the first terrorist) बताया। दरअसल दिग्विजय सिंह ने नाथूराम गोडसे को लेकर एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा है कि -“महामना मदन मोहन मालवीय जी जो कि महात्मा गांधी के अनुयाई बस साथ ही रहे, जिन्होंने हिंदू महासभा की स्थापना की, अखिल भारतीय कांग्रेस के तीन बार अध्यक्ष रहे। आज उस हिंदू महासभा के लोग महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को महामंडल कर रहे हैं। शर्म करो। इसके पीछे किसका छुपा हुआ हाथ है?”
महामना मदन मोहन मालवीय जी जो कि महात्मा गॉंधी के अनुयायी व साथी रहे, जिन्होंने हिंदू महासभा स्थापित की, अखिल भारतीय कॉंग्रेस के ३ बार अध्यक्ष रहे आज उस हिंदू महासभा के लोग महात्मा गॉंधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को महामंडित कर रहे हैं!! शर्म करो। इसके पीछे किसका छुपा हुआ हाथ है? https://t.co/aYZv5yycES
— digvijaya singh (@digvijaya_28) January 13, 2021
साध्वी प्रज्ञा ने नाथूराम गोडसे को कहा देशभक्त
मध्य प्रदेश भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने एक बार नाथूराम गोडसे को लेकर विवादित बयान दिया है। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने नाथूराम गोडसे का समर्थन करते हुए उन्हें देशभक्त कहा है। इतना ही नहीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर नहीं दिग्विजय सिंह के बयान को लेकर भी ऐतराज़ जताया और (Digvijay Singh told Nathuram Godse the first terrorist) कहा कि कांग्रेस हमेशा से देशभक्तों के साथ बुरा व्यवहार करती रहती है। कांग्रेस ने ही भगवा आतंकवाद जैसे शब्दों का याद भी किया है इससे बुरा और क्या हो सकता है। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश भक्तों को गालियां दी है उसने भगवा आतंकवाद तक कह दिया इससे ज्यादा उसकी निकृष्टता और क्या होगी।
इससे पहले भी साध्वी प्रज्ञा दे चुकी है विवादित बयान
जानकारी के लिए बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब साध्वी प्रज्ञा ने नाथूराम गोडसे को लेकर विवादित बयान दिया है। मगर आपको बता दे कि साल 2019 में भी साध्वी प्रज्ञा (Sadhvi Pragya Thakur)ने संसद में नाथूराम गोडसे (Nathuram godse) को देशभक्त कहा था और उनकी पैरवी की थी। साध्वी प्रज्ञा ने कहा था कि नाथूराम गोडसे को आतंकवादी कहने वाले लोगों को खुद के भीतर देखना चाहिए। ऐसे लोगों को चुनाव में जवाब मिलेगा। बता दें कि 16 मई 2019 को संसद में एसपीजी संशोधन बिल पर बहस के दौरान डीएमके के सांसद ने नाथूराम गोडसे का जिक्र किया था और कहा था कि उसने महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की हत्या क्यों की? इस कथन पर साध्वी प्रज्ञा ने आपत्ति जताते हुए कहा था कि आप एक देशभक्त का उदाहरण नहीं दे सकते।