Madhya Pradesh : अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहने वाली साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने ग्वालियर (Gwalior) में चल रहे महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) के हत्यारे नाथूराम गोडसे की ज्ञानशाला को लेकर (Sadhvi Pragya Thakur gave statement on Godse’s Gyanashala) बड़ा बयान दिया है। उन्होंने गोडसे (Nathuram godse) की ज्ञानशाला को लेकर कहा कि भारत एक स्वतंत्र देश है और यहां सभी स्वतंत्र हैं। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने यह भी कहा कि मुझे लगता है राजद्रोह करने से अच्छा है हम कोई न कोई ऐसा काम करें, जिससे की राष्ट्रीय चेतना बनी रहे। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर आज भोपाल (Bhopal) के सीहोर रेलवे स्टेशन में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज (National Flag) का लोकार्पण करने पहुंची थी।
Sadhvi Pragya Thakur gave statement on Godse’s Gyanashala : सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने गोडसे की “ज्ञानशाला” को लेकर दिया बयान, कहा – भारत में सब स्वतंत्र हैं
साध्वी बोलीं – भारत में सब स्वतंत्र हैं
मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में नाथूराम गोडसे की ज्ञानशाला आयोजित किए जाने के संदर्भ में जब मीडिया ने बीजेपी सांसद (BJP MP) साध्वी प्रज्ञा ठाकुर (Sadhvi Pragya Thakur) से सवाल किया। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि (Sadhvi Pragya Thakur gave statement on Godse’s Gyanashala) भारत में सभी स्वतंत्र हैं। जिसको जैसा लगता है वह वैसा काम करता है इसमें कहीं से भी कोई विवाद की स्थिति नहीं है। इसके आगे उन्होंने कहा कि लोगों को ऐसा काम करना चाहिए जिससे राष्ट्रीय चेतना बनी रहे। जानकारी के लिए बता दें कि एक बार बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) के हत्यारे नाथूराम गोडसे (Nathuram godse) को देशभक्त बताया था।
सीहोर में कुछ दिन पहले दिया है विवादित बयान
बीजेपी के सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर (Sadhvi Pragya Thakur) कुछ ना कुछ विवादित बयान देती रहती है। समय पहले उन्होंने मध्यप्रदेश के सीहोर (sehore) में एक विवादित बयान दिया था जिसमें उन्होंने अधिक बच्चे पैदा करने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि राष्ट्रहित के लिए क्षत्रिय को अधिक से अधिक बच्चे पैदा करने चाहिए। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने जातिगत वर्णों को लेकर भी कहा था कि हमारे धर्म शास्त्र में चार वर्ण तय किए गए हैं। मगर लोगों में कुछ ना समझी ऐसी है जिसके कारण लोग बुरा मान जाते। यदि हम क्षत्रिय को क्षत्रिय कहें तो बुरा नहीं मानते, ब्राह्मण को ब्राह्मण कहने पर बुरा नहीं लगता।वैश्य को वैश्य कहने पर बुरा नहीं लगता है लेकिन शुद्र को शुद्ध कह दो तो उन्हें बुरा लग जाता है।
वैक्सीन ट्रायल पर कांग्रेस के आरोपों का दिया जवाब
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कोरोनावायरस की वैक्सीन के ट्रायल पर कांग्रेस पार्टी द्वारा उठाए जाने वाले सवालों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पूरे देश में कई महीनों तक मिलकर कोरोनावायरस के खिलाफ जंग लड़ी है और वैक्सीन का इंतजार किया है। यह वैक्सीन पूरे देश के लिए बनी है जिन्हें विरोध करना है वह करते रहे। देशभक्तों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। जानकारी के लिए बता दें कि बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर भोपाल के समीप सीहोर रेलवे स्टेशन में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण करने के लिए पहुंची थी और इस दौरान उन्होंने मीडिया के सवालों के जवाब दिए।